नाथद्वारा में 15 मिनट रिमझिम बारिश, नगरवासियों को गर्मी से मिली राहत
नाथद्वारा | शहर में रविवार शाम 7.40 बजे से 7.55 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद ठण्डी हवा चलने से शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली। वहीं अधिक मास के दौरान मंदिर मार्ग के बाजारों में खुले में व्यापार कर रहे व्यापारी बारिश से माल का बचाव करते हुए दिखे।