विधानसभा क्षेत्र के लिए डीएमएफटी योजना मद से 31 करोड़ 75 लाख रुपए की सड़कों का निर्माण होना है। विधायक पुत्र योगेंद्र चौहान ने बताया कि विधायक कल्याणसिंह चौहान प्रस्तावित सड़कों की अनुशंषा कर चुके थे। चौहान ने बताया कि कई सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं, उनका काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। बताया कि रेलमगरा के भराई से तेलीपुरा सांसेरा तक 3.50 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा। आंजना से निमड़िया बावजी तक 1.50 करोड़, देवरा से मेंहदुरिया 1.50 करोड़, ढिल्ली चौराहे से देवरा मगरी तक 2 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी। खमनोर पंचायत की राजपूत बस्ती कुंडा माल से मुख्य सड़क अंबा स्टैंड कुड़ा तक 2 करोड़ की लागत से, तालाबों की भागल से बामलेता वाया वानगला तक 2 करोड़, सीता देवी बोराना की भागल से ओड़ा का तालाब तक 2 करोड़, श्मशान से करोली स्कूल तक 75 लाख, मुख्य सड़क मचींद से वाया थोरियों का गुड़ा कामा पुलिया तक 2 करोड़, खेड़ी से मुख्य रोड खमनोर तक 60 लाख की लागत से सड़कें बनेगी। सगरूणिया प्राथमिक स्कूल से कागमदारा सेमाल तक 1.50 करोड़, अंगूर की भागल से महादेव मंदिर तक 1 करोड़, बाघेरी से उठड़ों का गुड़ा तक 1 करोड़, गनीबाबा रोड़ बनास पुलिया 15 लाख, खेतपाल का गुड़ा से शिव सिंह का गुड़ा तक 2 करोड़, उतावली श्मशान से खरवड़ों की भागल वाया वैर की भागल 1.50 करोड़, तंतेला से नेशनल हाइवे 8 तक 3 करोड़, मांडक का गुड़ा से उनवास तक 2.50 करोड़, बांकों का गुड़ा से सथाना रोड तक 1.25 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण होगा।