पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागवत ज्ञान महोत्सव 27 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छींच| श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ आयोजन समिति छींच के सान्निध्य में 27 से 3 मई तक छींच के ब्रह्माजी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के रौनक आचार्य ने बताया कि महन्त घनश्यामदास महाराज के शिष्य गौ भक्त रघुवीरदास महाराज कथावाचक होंगे। कथा के मुख्य आयोजक नारायणलाल आचार्य परिवार है। कथा को लेकर सर्व समाज में जनसंपर्क किया जा रहा है। सुबह आयोजन को लेकर गांव के सर्व समाज से संपर्क कर विविध प्रकार के दायित्वों का विभाजन करते हुए कथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

कठुआ में बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में नौगामा में कैंडल मार्च

नौगामा| जम्मू कश्मीर के कठुआ में बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में रविवार को नौगामा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही बच्ची को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...