नौगामा में परिंदों के लिए 500 सकोरे बांटे
दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ, सकोरा वितरण अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल नौगामा, महावीर इंटरनेशनल और जीवदया समिति के सान्निध्य में सकोरा वितरण कार्यक्रम हुआ।
इसमें छात्र-छात्राओं को सकोरा बांटकर परिंदों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया। छात्रों ने घर-घर जाकर लोगो से भी आह्वान किया कि वे छत, आंगन पक्षियों के लिए दाना डाले और सकोरे बांधे ताकि प्यासे परिंदे पानी पी सके। इस दौरान सुरेश गांधी, संस्थाप्रधान मनोज त्रिवेदी, उपसरपंच लवजी पाटीदार, लोकेश पाटीदार, राजेश पिंडारमिया, पंडित रमेश गांधी, सुभाष नानावटी, संदीप जैन, कैलाश मोदी उपस्थित थे। संचालन नरेंद्र जैन ने किया और भूमिका जोशी ने आभार जताया।
नौगामा.परिंदों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया।