पक्षियों को राहत देने नौगामा में 100 सकोरे बांटकर प्रेरित किया
नौगामा. पक्षियों को राहत दिलाने लोगों को सकोरे बांटते संस्था के सदस्य।
नौगामा। तेज गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को आंगनवाड़ी पाठशाला तृतीय पर जीवदया समिति, मोहनलाल पिण्डारमिया के परिवार, महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से सकोरे बांटे गए। कार्यक्रम में सुरेश गांधी ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठशाला के बच्चों को 100 सकोरे बांटे गए। आंगनबाड़ी पाठशाला के कार्यकर्ताओं ने आस पास के घरो में स्वयं जाकर मिट्टी के बने जल पात्र बांधे ओर नियमित पानी डालने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजेश पिण्डारमिया, अरविंद गांधी, विनोद दोसी, आशादेवी, भावना गर्ग, सरोज रावल सुपरवाइजर, जाग्रति उपाध्याय ,वंदना व्यास, मुकेश तलाटी, कैलाश मोदी, नरेश परमार थे। संचालन नरेंद्र जैन ने और आभार संदीप जैन ने जताया।