नौगामा| ग्राम पंचायत बोड़ीगामा में दिगंबर जैन समाज के सान्निध्य में भगवान शांतिनाथ मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ मनाई। इस दौरान भगवान को गंधकुटी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया।
सुभाष नानावटी ने बताया कि सुबह मन्दिर में भगवान की विशेष शांतिधारा व अभिषेक का का लाभ पिंडारमिया केसरीमल मोतीलाल व नानावटी राजेश मुकेश केसरीमल परिवार ने लिया। श्रीजी के स्वागत में घरों के बाहर रंगोली सजाई गई। सुरेश गांधी ने बताया कि वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर में पं. रमेश गांधी व वीणा दीदी के निर्देशन में शांति विधान किया गया। इसके मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र संजय नानावटी, कुबेर रमणलाल जैन, ईशान इंद्र मणिलाल हीरालाल दोसी बने। मंगल कलश स्थापना नानावटी प्रकाश जीतमल आनंदपुरी ने की।
समाजजनों ने हुमड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया, समाज के अध्यक्ष केसरीमल पंचारी का बाहुमान किया। वर्षगांठ के अवसर पर नया संत भवन बनाने के लिए सुभाष पन्नालाल नानावटी परिवार ने भूमि दान की। इस भूमि पर जल्दी ही भवन बनकर तैयार होगा, इसमें जैन पाठशाला और संतों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इस दौरान भरत पंचोरी, लक्ष्मीलाल नानावटी, मनोहरलाल नानावटी, सुरेश गांधी ने सहयोग किया।
बोड़ीगामा में भगवान की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।