नौगामा| दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ सकोरा वितरण अभियान के तहत सोमवार को सुवाला में पाटीदार समाजजनों को गर्मी में दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए सकाेरे बांटे गए। अंबा माता चौक पर जीवदया समिति के सदस्य, मोहनलाल पिंडारमिया परिवार के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। रमेश पाटीदार ने बताया कि पूरे वर्षभर गांव के चौक पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाएगी। सुरेश गांधी ने बताया कि पाटीदार समाज के 300 लोगों को सकोरे दिए गए। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने सकोरों में नियमित पानी डालने की शपथ ली। इस दौरान राजेश पिंडारमिया, शिक्षाविद हीरालाल घोड़ा, प्रताप पाटीदार, युवा मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र पाटीदार, रतनजी पाटीदार, रामचंद्र पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, महेंद्र पाटीदार मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र जैन ने किया। संदीप जैन ने आभार जताया।
सुवाला गांव में पाटीदार समाजजनों को सकोरे देते हुए।