बड़ोदिया| बालावाड़ा गांव के बालपुरीधाम परिसर पर 48 देहाती आदिवासी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में सर्व सम्मति से अध्यक्ष प्रकाश ताबियार सालिया, संयोजक राजेश भगोरा, उपाध्यक्ष रमणलाल निनामा, महासचिव कोदरलाल डिंडोर राखो, कोषाध्यक्ष विट्ठल कटारा बोदला, सचिव पुरुषोत्तम करजी, संगठन मंत्री गोविंद दायमा छींच, खेलमंत्री राजेंद्र कटारा बालावाड़ा, प्रवक्ता बापूलाल डामोर, मीडिया प्रभारी दिनेश चरपोटा नौगामा को बनाया गया। इसके अलावा रामलाल महाराज बालावाड़ा, कचरूलाल डोडियार सागड़ौद, रमणलाल जलदा, रमेश रावत रेंगनिया, अरविंद पारगी बागीदौरा को संयाेजक मनोनीत किया।