पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट से घरों के बिजली उपकरण जले

11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट से घरों के बिजली उपकरण जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगामा| बोड़ीगामा गांव में 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से घरों में बिजली के उपकरण जल गए, वहीं रातभर पूरे गांव में बिजली गुल रहने से गर्मी में लोग परेशान हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात 1 बजे बसस्टैंड से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। ऐसे में घरों के पंखे, कूलर, पानी की मोटर, फ्रिज आदि जल गए। इससे लोगों का हजारों का नुकसान हो गया। बाबूलाल, नारायण, कचरा, महेश, दिनेश समेत कई ग्रामीणों ने डिस्कॉम से मुआवजा मांगा है। बिजली गुल रहने से गुरुवार सुबह लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा

खबरें और भी हैं...