बांसवाड़ा| बुनकर समाज विकास समिति बांसवाडा़ की बैठक रविवार को ठीकरिया में नाथूलाल बुनकर नौगामा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 10 जून को होने वाले बुनकर समाज के स्नेह सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई। साथ ही छात्रावास के लिए भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान रमेशकुमार, डूंगरलाल, दिनेशकुमार, गोपाल, कोदरलाल, सुनीलकुमार, बुनकर समाज युवा विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल बुनकर, प्रभुलाल, जितेंद्र, लवजीभाई, प्रवीण, हरीश, कालिया समेत समाजजन मौजूद रहे।