पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने झांसी से आ रही यात्री बस से चार क्विंटल नकली मावा जब्त किया

पुलिस ने झांसी से आ रही यात्री बस से चार क्विंटल नकली मावा जब्त किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर से गुजरे नेशनल हाइवे 75 पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान झांसी तरफ से आ रही बस में चैकिंग करते हुए 4 क्विंटल नकली मावा पकड़ा । पुलिस ने बस से नकली मावा जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सूचित किया।

किसी के भी द्वारा माल का दावा पेश न करने पार खाद्य विभाग की टीम ने थाना पहुंचकर नकली मावा को जब्त करते हुए छतरपुर कार्यालय ले जाकर कार्रवाई की। जिस पर छतरपुर के दो व्यापरियों के द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए माल का मालिकाना हक़ पेश किया गया। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने जब्त माल की सैंपलिंग करते हुए लैब में जांच रिपोर्ट के लिए कार्रवाई की । पुलिस ने गुरुवार की सुबह चैकिंग लगाकर झांसी तरफ से आ रही बस क्रमांक यू पी 93 टी 0410 को रोककर चेकिंग की तो पुलिस को बस से चेकिंग के दौरान बस में 14 बोरियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पुलिस ने जब इन बोरियों को खुलवा कर देखा तो इनमें नकली मावा पाया गया।

खबरें और भी हैं...