आधी रात कमरे में आकर छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नगर के गफूर बस्ती वार्ड नंबर 16 में किराए से रहकर पढाई करने वाली गर्रोली चौकी क्षेत्र की निवासी छात्रा के साथ बस्ती में ही किराए से रहने वाले एक युवक ने आधी रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी।
छात्रा के चिल्लाने पर भाई जाग गया और आरोपी युवक मौके से भाग गया। इसके बाद छात्रा ने सुबह परिजनों के साथ थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गर्रोली चौकी अंतर्गत नए घर की छात्रा अपने भाई के साथ नौगांव के गफूर बस्ती में किराए से रहकर पढाई करती है। उसी मोहल्ले में दौनी निवासी सुनील अहिरवार भी किराए से रहता है। बीती रात सुनील अहिरवार मौका पर छात्रा के कमरे में घुसा और पढाई कर रही छात्रा का नियत से हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी कर दी। जिस कर छात्रा चिल्लाई तो सो रहा भाई जाग गया। जिसके बाद आरोपी युवक सुनील अहिरवार मौके से भाग गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह छात्रा ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई। जिसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ नौगांव थाना परिसर जाकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।