पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारुति से पुलिस ने 9 पेटी शराब जब्त की

मारुति से पुलिस ने 9 पेटी शराब जब्त की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांव |थाना क्षेत्र के मऊसहानियां गांव के पास से पुलिस ने गुरूवार देर रात एक सफ़ेद रंग की मारुती 800 कार से 9 पेटी शराब पकड़ी है, जबकि कार में सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने कार एवं कार में लोड शराब को जब्त् करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार देर रात मऊसहानियां तरफ से आ रही एक कार क्रमांक यूपी 93 टी 0261 को टॉर्च मारकर रोकने की कोशिश की तो कार में सवार मऊ सहानियां निवासी रमेश पाराशर और तिंदनी निवासी राजदीप सिंह कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पास जाकर कार की सर्चिंग को पुलिस को कार में 9 पेटी शराब भरी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने थाना में कार और कार में लोड शराब कीमती करीब 40 हजार को जब्त करते हुए मऊसहानियां निवासी रमेश पाराशर और तिंदनी निवासी राजदीप सिंह पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...