पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मध्यान्ह भोजन वितरण में धांधली पर समृूह का अनुबंध निरस्त होगा

मध्यान्ह भोजन वितरण में धांधली पर समृूह का अनुबंध निरस्त होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर से लगे हुए नैगुवां गांव के पठवापुरवा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में मध्यान्ह भोजन वितरण में धांधली मामले में दोषी पाए जाने पर जनपद शिक्षा केंद्र के मध्यान्ह भोजन प्रभारी ने समृूह को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए वाकायदा फाइल भी तैयार कर ली गई है। दैनिक भास्कर ने कुछ दिन पहले “समूह संचालक डकार रहे बच्चों का निवाला, भोजन के अलावा पानी की भी नहीं व्यवस्था’ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समाचार को गंभीरता से लेते हुए जनपद शिक्षा केंद्र के मध्याह्न भोजन प्रभारी ने जांच की और समूह संचालक को दोषी पाया था।

मई 2017 में नैगुआं ग्राम पंचायत के पठवापुरवा में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हुआ था। आंगनवाड़ी केंद्र के लिए भवन की व्यवस्था नहीं की गयीं थी। शासकीय स्कूल के कक्ष में आंगनवाड़ी संचालित हो रही है और शासकीय स्कूल का मध्याह्न नौनिहालों को मिल रहा था। वह इसलिए क्योंकि जिस समूह से इस आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए ठेका दिया गया था। वह खुद ही नौनिहालों के मध्याह्न भोजन को डकारने में लगा हुआ था इतना ही नहीं रसोइयों को भी सालभर से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। जिसके बाद समूह संचालक रसोइयों को मानदेय देने और सही ढंग से समूह संचालन की बात कहकर अधिकारियों को मनाने में जुटा है इधर जनपद शिक्षा केंद्र के मध्यान्ह भोजन प्रभारी ने जांच की तो समूह की अनियमितताएं सामने आईं और उसको निरस्त करने का प्रतिवेदन तैयार किया गया।

नौगांव। आंगनवाड़ी केंद्र में खेल खेल में पढ़ना सीख रहे बच्चे।

6 माह से लापरवाही चरम पर है
आंगनवाड़ी केंद्र में करीब 35 बच्चों की उपस्थिति रहती है। इन बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाले नास्ता और मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर संतोषी माता स्वसहायता समूह ने मध्यान्ह भोजन वितरण का ठेका ले लिया था। उसके बाद से ही न तो रसोइयों को मानदेय दिया न ही जुलाई 2017 से जनवरी 18 तक मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा था। इस 6 माह की अवधि में समूह के द्वारा न तो कोई राशि दी गयीं और न किसी प्रकार की सामग्री। जिसकी शिकायत जनवरी 2018 में महिला बाल विकास कार्यालय में की गई थी लेकिन शिकायत के बाद भी समूह संचालक पर कोई असर नहीं पड़ा।

अधिकारी बोले समूह निरस्त होगा
जनपद शिक्षा केंद्र नौगांव के मध्यान्ह भोजन प्रभारी राजकुमार अनुरागी कहते हैं कि संतोषी माता स्व सहायता समूह द्वारा पठवापुरवा आंगनवाड़ी केंद्र के मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी की गई है। समय पर भोजन व नास्ता नहीं दिया गया। रसोइयों का मानदेय भी नहीं दिया। जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की गयीं है, उसमें मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी करने पर समूह को निरस्त करने का उल्लेख किया गया है। जांच में पाया गया कि शाला प्रबंधन समिति के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का मध्यान्ह बनवाया जा रहा था न कि समूह के द्वारा। जांच कर समूह को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी अनिल नामदेव पहले ही कह चुके हैं कि समूह निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...