पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली बात पर दो पक्षों में चली लाठियां, एक युवक की इलाज के दौरान मौत

मामूली बात पर दो पक्षों में चली लाठियां, एक युवक की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हुए फरार

भास्कर संवाददाता | नौगांव

नगर के खटीक मोहल्ला में रहने वाले युवकों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि 11 बजे खटीक मोहल्ले के रहने वाले जय प्रकाश उर्फ़ सूकट , सुनील अहिरवार, कमलेश अहिरवार के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में जय प्रकाश उर्फ़ सूकट गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर डायल 100 एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...