रोजगार सहायकों के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत बिजावर जनपद पंचायत की सभी 60 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । इससे ग्राम पंचायतों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
रोजगार सहायक संगठन के अध्यक्ष रघुवंश मणि मिश्रा की अगुवाई में सभी रोजगार सहायक बिजावर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने कलमबंद हड़ताल पर डटे हैं । संविलियन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत रोजगार सहायकों ने बताया कि उनसे काफी काम लिया जा रहा है और नाम मात्र कि वेतन दी जाती है। जिससे महंगाई के इस दौर में परिवार का भरण पोषण संभव नहीं है । संगठन का आरोप है कि उनका शोषण हो रहा है । इस दौरान रोजगार सहायक आशीष कुडे़रिया ,मदन रैकवार ,दयाराम अहिरवार ,रज्जू यादव ,शुभम दीक्षित ,राहुल गुप्ता दीपेंद्र सिंह ,मनोज विश्वकर्मा सहित धरने पर बैठे हैं
बिजावर। रोजगार सहायकों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन।
खुले नाले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ लामबंद हुए लोग
नौगांव|नगर के वार्ड नंबर 15- 16 के दो दर्जन से अधिक रहवासियों ने दोनों वार्डों के बीच से निकले खुले नाले पर कचरा फेंकने वाले लोगों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। वार्डवासियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए कचरा फैंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर 15 - 16 के बीच से निकले नाले की बदबू से रहवासी खासे परेशान हैं। वार्डवासियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग चिकिन का व्यवसाय करते हैं, यह सभी लोग चिकिन बेचने के बाद उसका कचरा वार्ड से निकले खुले नाले में डाल देते हैं । जबकि उन्हें यह कचरा किसी निश्चित स्थान पर शहर से दूर नष्ट करना चाहिए। जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो, लेकिन इन दुकानदारों के द्वारा ऐसा न करके खुले नाले में कचरा फैंक कर पूरे मोहल्ले के वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। नाले में खुला कचरा फैंकने से मोहल्ले के वातावरण बदबू फैल रही है जिस कारण यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में इन लोगों पर कचरा फैंकने पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कचड़ा फैंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक गुप्ता, गणेश, सत्तार, ताराचंद्र जैन, राजा, गणेश, नरेंद्र, रामू साहू, राजू साहू, मोहम्मद साजिद, बसीर सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।