- Hindi News
- National
- बच्चों के विवाद पर बड़ों के बीच चले बल्ले व स्टंप, मामला पुलिस में पहुंचा
बच्चों के विवाद पर बड़ों के बीच चले बल्ले व स्टंप, मामला पुलिस में पहुंचा
नगर के राजा यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच शनिवार की शाम 7 बजे दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद एक बच्चे के परिजन दूसरे बच्चे के साथ मारपीट करने लगे। स्टेडियम में मौजूद एक युवक ने बच्चे को बचाने की कोशिश की तो परिजनों ने बच्चे को छोड़ युवक के साथ क्रिकेट के बैट एवं स्टंप से जमकर धुनाई कर दी।
मारपीट में घायल युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के बाद अस्पताल में जब घायल युवक की एमएलसी हो रही थी तो घायल युवक के समर्थकों ने इलाज कर रहे डॉक्टर के साथ गाली गलौज करते हुए विवाद किया। घटना के बाद डॉक्टर ने बीएमओ के साथ थाना जाकर मामले की शिकायत करने की बात कही।
स्टेडियम में शनिवार की शाम बच्चों क्रिकेट मैच के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हो गया। एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे बच्चे के साथ जमकर मारपीट कर दी, बच्चे की मारपीट होती देख स्टेडियम में मौजूद रमाकांत विश्वकर्मा नाम के युवक ने बीच बचाव की कोशिश की तो बच्चे के परिजन जुबेर, जावेद, टोले, छोटू सहित अन्य लोगों ने बच्चे को छोड़ युवक रमाकांत विश्वकर्मा की क्रिकेट बैट एवं स्टंप ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल युवक रामाकांत विश्वकर्मा पुलिस के साथ डॉक्टरी परिक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला से रमाकांत के समर्थक उलझ गए और गाली गलौज कर दी। इसी बीच अस्पताल के बीएमओ डॉ. अजय सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए । जिस पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने मामले की शिकायत फोन से पुलिस को सूचित किया तो घायल युवक के समर्थक मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने एक समर्थक को पकड़ लिया । समाचार लिखे जाने पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के द्वारा पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।