एमबीबीएस कॉलेज टॉपर डाॅ. आयुषी ने एमजीएम ब्लू कांपीटीशन में मारी बाजी
नौगांव|नगर की होनहार छात्रा ने इंदौर के मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढाई के दौरान हर वर्ष कॉलेज में टॉप किया। इसके बाद कॉलेज और उसके सहयोगी फाउंडेशन के द्वारा 2012 बैच के छात्रों के लिए कराई एमजीएम ब्लू सम्मान प्रतियोगिता में न सिर्फ चयनित हुई बल्कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी जीता है। नगर के मेडिकल व्यावसाई वीरेंद्र पाराशर व माधुरी पाराशर की इकलौती बेटी डॉ. आयुषी पाराशर ने इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और रोल्टा फाउंडेशन के तहत कराए गए 2012 बैच के एमबीबीएस छात्रों के बीच होने वाले एमजीएम ब्लू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एवं एक लाख का इनाम पाकर नगर का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले डॉ. आयुषी पाराशर ने 2012 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के बाद हुई परीक्षा में पूरे कॉलेज में टॉप किया था। इसके बाद उसने साल दर साल यह मुकाम हासिल किया और पूरे 5 साल तक पूरे कॉलेज में टॉप किया। आयुषी पराशर ने 1839 अंक प्राप्त किए थे। डॉ. आयुषी की सफलता पर विधायक पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, महेश चौबे रज्जू, सूरज मिश्रा, सन्नो सक्सेना, धीरेंद्र गौर, मुन्ना अग्निहोत्री, दीपक दीक्षित सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।