पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत जा रहे युवक के साथ लाठी डंडों से की मारपीट

खेत जा रहे युवक के साथ लाठी डंडों से की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांव|थाना क्षेत्र के दौरिया गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते खेत जा रहे एक युवक के साथ गांव के ही 2 युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी और फरार हो गए। इस मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक ने परिजनों के साथ पुलिस थाना आकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दौरिया निवासी नरेंद्र अहिरवार शनिवार की सुबह 9 बजे अपने खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में राजबहादुर कुशवाहा, छविलाल कुशवाहा ने गाली गलौज कर दी। दोनों आरोपियों ने लाठियों से जमकर उसकी धुनाई कर दी। जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...