- Hindi News
- National
- जान बचाकर इधर उधर भागता रहा छेड़छाड़ का आरोपी, महिला पकड़ कर चप्पलों से पीटती रही
जान बचाकर इधर-उधर भागता रहा छेड़छाड़ का आरोपी, महिला पकड़ कर चप्पलों से पीटती रही
नगर में स्थित बस स्टैंड में सोमवार की शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ने बस से उतरते ही एक युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। महिला ने उस युवक को पूरे बस स्टैंड पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यह पूरा ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। आखिर में रहवासियों और डायल 100 पुलिस की मदद से युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार महोबा से आने वाली एक यात्री बस में पिपरा से एक महिला अपने देवर के साथ बस में सवार होकर नौगांव के लिए रवाना हुई थी। वहीं ग्राम दौनी निवासी 23 वर्षीय नरेंद्र यादव भी बस में सवार होकर नौगांव के लिए आ रहा था। महिला के बताए अनुसार युवक ने रस्ते में मोबाइल गिरने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद आरोपी नरेंद्र यादव रास्ते भर बस में महिला को अश्लील इशारेबाजी करता रहा। यात्री बस के नौगांव पहुंचने पर महिला जैसे ही बस स्टैंड पर उतरी तो आरोपी नरेंद्र यादव ने उसके साथ फिर अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ कर दी। इस बात से महिला भड़क गई और गुस्से में तमतमाई महिला ने आरोपी के गाल पर कई चांटे जड़ दिए, इससे सकपका कर आरोपी उससे छूट कर भागने लगा तो महिला ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया और फिर चप्पलों से जमकर मारपीट कर दी।
यह माजरा करीब एक घंटे तक चलता रहा। आखिरकार लोगों के हस्तक्षेप के बाद डायल 100 पुलिस के पहुंची और आरोपी युवक नरेंद्र यादव तथा महिला को साथ में थाना ले गई। आरोपी नरेंद्र यादव ने महिला से माफी मांगी, जिस पर पुलिस की समझाइश पर महिला ने राजीनामा लिख दियाा।