पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकदी व जेवर सहित घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी

नकदी व जेवर सहित घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों ने लगाया आरोप- पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया

भास्कर संवाददाता | नौगांव

थाना क्षेत्र के दौरिया गांव में रहने वाले एक परिवार ने पडोसी गांव के युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने युवती के द्वारा घर में रखे 40 हजार रुपए और सोने चांदी के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर संदेह के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दौरिया गांव के एक परिवार ने सोमवार की शाम के समय पुलिस थाना पहुंचकर पड़ोसी गांव बगौरा उत्तर प्रदेश निवासी राजू पाल पर उनकी कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने और घर में रखे 40 हजार रुपए तथा सोने चांदी के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए, सुबह जब सोकर उठे तो देखा युवती घर में नहीं थी। जिसके बाद आस पड़ोस में खोजा लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद रिश्तेदारी में भी युवती को खोजा लेकिन नहीं मिली, जिसके बाद सोमवार की शाम के समय शक के आधार पर पड़ोसी गांव निवासी युवक राजू पाल के खिलाफ उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है।

खबरें और भी हैं...