नौगांव। रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल।
रोजगार सहायको ंने अनिश्चितकालीन की हड़ताल शुरू
भास्कर संवाददाता। राजनगर
जनपद पंचायत राजनगर की सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सचिवों ने एकत्रित होकर 15 मई से अपने पद रोजगार सहायक के संविलयन के साथ नियमितीकरण की अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
जनपद पंचायत के 86 ग्राम पंचायतों के रोजगार सचिवों ने राजनगर जनपद के सामने ही 15 तारीख से कलमबंद कर अपनी मांगें माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लेकर अपनी कलमबंद हड़ताल शुरूं कर दी हैं।
सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायकों के काम बंद करने से अधिकांश काम बंद हो गए हैं और आमजनता भी परेशान होने लगी है। रोजगार सहायक संघ राजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि जब तक रोजगार सहायक पद को संविलियन के साथ नियमितीकरण करने आदेश हम लोगों को नहीं दिया जाएगा। तब तक हम हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। हम मात्र आश्वासन मिलने से अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
राजनगर। कलमबंद हड़ताल पर रोजगार सहायक।