भास्कर संवाददाता। महाराजपुर
नगर में शुक्रवार को सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही यात्रा का रथ महाराजपुर विधान सभा की सीमा में प्रवेश हुआ तो नौगांव जनपद उपाध्यक्ष नीरज विनोद दीक्षित के नेत्तृत्व में सैकडों कार्य कर्ताओं ने बिकौरा, नाथपुर में भव्य स्वागत किया। इसके बाद महाराजपुर में लल्ला महेंद्रसिंह, अशोक चौरसिया द्वारा रथ में सवार राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल का स्वागत किया। महाराजपुर में सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें कांग्रेस के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, तो वहीं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कर्नाटक चुनाव के घटना क्रम का उदाहरण देते हुए तानाशाह भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से एडवोकेट राजू विद्यार्थी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रमुखी चौरसिया, इंद्रपाल चौबे, भगवांचरन नायक, ब्रजेंद्र यादव, अमन शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।