कर्नाटक में मिली जीत पर युवा मोर्चा ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा को मिली जीत से उत्साहित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर के तहसील चौराहे पर बैंडबाजों के साथ आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में अनेक स्थानों पर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
नगर में दूल्हा बाबा मंदिर रोड पर स्थित चौराहे पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सोनकिया के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हरसु महाराज चौराहे से विजयी जुलूस निकाला एवं तहसील चौराहे पर बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर पूरे समय नृत्य करते हुए नजर आए।
इस मौके पर सावन दीक्षित, खेमचंद्र साहू, अमित बुंदे तिवारी, चक्रेश सुल्लेरे, डॉ. अंचल सेन, लव सुल्लेरे, प्रदीप द्विवेदी, भोले पटैरिया, विपिन गंगेले, सगुन राजा, अभय नायक, सचिन साहू, सत्यकेतु चौबे, ब्रजेश नायक, अंकित शिवहरे, बिट्टू सोनी, हर्ष गुप्ता, प्रिंस चौरसिया, प्रशांत तिवारी, जलज पाठक, शिवांक रिछारिया, अनुपम पटैरिया, केके दीक्षित, राघवेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नौगांव। कर्नाटक में जीत पर जश्न मनाते भाजपाई।