पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण बोले: बिना रुपयों के कोई काम नहीं करते पटवारी हम तो परेशान हो गए

ग्रामीण बोले: बिना रुपयों के कोई काम नहीं करते पटवारी हम तो परेशान हो गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांव तहसील के लुगासी हल्का में पदस्थ पटवारी के द्वारा क्षेत्र में न जाने और रुपयों के बिना कोई भी कार्य न करने पर हल्का क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है। मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पटवारी को हटाने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि हल्का में पदस्थ पर्वत सिंह के द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। पटवारी के द्वारा कोई भी कार्य बिना रिश्वत लिए नहीं किया जाता है। जबकि किसान सूखा से परेशान हैं, किसानों के पास खाने को पैसा नहीं है लेकिन पटवारी के द्वारा किसानों के बटवारा, रिकार्ड सुधार, जाति प्रमाण पत्र आदि के कार्य बिना रिश्वत के नहीं किए जा रहे हैं।

पटवारी पर्वत सिंह के रहते ग्रामीणों व किसानों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, उनके रहते किसानों और ग्रामीणों की परेशानी दिनों दिन बढ़ना स्वाभाविक है।

किसानों ने एसडीएम बीबी गंगेले और तहसीलदार जिया फातिमा को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से हल्का पटवारी पर्वत सिंह को हटाने की मांग की है।

यह ग्रामीण रहे माैजूद: ज्ञापन सौंपने वालों में बंशगोपाल, मोहनलाल, प्रेमनारायण पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, आशाराम अहिरवार, शिवलाल, सोहनलाल, दयालु, प्रेमनारायण, तेजराम, राकेश,रामकिशन, रामसेवक, राज बहादुर, भगत, अर्जुन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

नौगांव। पटवारी के खिलाफ तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

खजुराहो में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

खजुराहो|यूनेस्को ने चंदेल कालीन प्राचीन मंदिरों की अद्वितीय कला को देखते हुए विगत अनेक वर्षों पूर्व इसे विश्व धरोहर की सूची में सुमार किया है। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक खजुराहों के इन मंदिरों को देखने आएं। लेकिन खजुराहो की कमजोर कनेक्टिविटी के कारण यहां पर्यटकों की संख्या में दिनो दिन गिरावट आ रही है। इस संबंध में भाजपा नेता श्यामबाबू त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दो दिन पूर्व खजवा आए मुख्य मंत्री शिव राज सिंह को एयर पोर्ट के वेटिंग हाॅल मे टी ब्रेकिंग के दौरान खजुराहो में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा करते हुए एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से खजुराहो में दक्षिण आदि से हवाई जहाज, ट्रेन आदि की संख्या बढ़ाने की मांग के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की मांग की ताकि खजुराहो को भारत के हर कोने से जोड़ा जा सके।

भारत सरकार के अधिकृत गाइड जीतेंद्र वर्मा ने भी खजुराहो को एक टूरिस्ट सर्किट से जोड़ने का ज्ञापन दिया। ताकि खजुराहो आने वाला पर्यटक खजुराहों से पन्ना अजयगढ़, कालिंजर, चित्रकूट, महोबा आदि भी जा सकें। जिसके लिए अच्छे मार्ग बनाए जाएं, इससे पर्यटक खजुराहो अधिक दिन रुक सकते हैं।

खबरें और भी हैं...