पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलीपुरा में रेत से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

अलीपुरा में रेत से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीपुरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर रविवार की सुबह रेत से लदे एक ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को अधिक चोट आने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार धसान नदी के घाट से एक ट्रैक्टर ट्राॅली में रेत भरकर नौगांव की ओर जा रहा था। जाने के दौरान आलीपुरा बस स्टैंड के पास रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे नौगांव की ओर से बाइक पर सवार होकर जा रहे उत्तम सिंह और सुरेंद्र सिंह को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर लगने के बाद दोनों घायल 20 मिनिट तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। आलीपुरा थाना पुलिस को जानकारी लगते ही थाने के जगदीशप्रसाद अहिरवार मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ी रेत को जेसीबी मशीन से हटवाया। दोनों घायलों को पुलिस नौगांव अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उत्तम सिंह को मृत घोषित करा दिया। साथी सुरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। यह टैक्टर स्वराज बड़ागांव के हरचरन यादव का बताया जा रहा है। टैक्टर और बाइक को थाना पुलिस उठाकर थाने ले गई है। सुरेंद्र सिंह भदौरिया गढीमलहरा के एक बैंक में हैं, नौगांव के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...