पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखा राहत मुआवजा दिलाने के नाम पर वृद्ध से करा ली जमीन की रजिस्ट्री

सूखा राहत मुआवजा दिलाने के नाम पर वृद्ध से करा ली जमीन की रजिस्ट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखा राहत की राशि का मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने 85 वर्षीय वृद्ध के साथ धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपए जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्ध ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के वार्ड नंबर 4 में जेल रोड पर रहने वाले 85 वर्षीय वृद्ध कन्हैया लाल चंदेल ने पुलिस को एक लिखित शिकायत करते हुए नगर के गुलाब शाह बाबा के पास रहने वाले अपने रिश्तेदारों फूल सिंह, मोहनी सिंह पाल, प्रकाश पाल के खिलाफ फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वृद्ध कन्हैया लाल ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि उसको उम्र के कारण कम दिखाई, सुनाई देता है और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस कारण वह अपने बड़े भाई के साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। 13 मई की सुबह रिश्तेदार फूल सिंह, मोहनी सिंह पाल और प्रकाश पाल ने उसके पास आकर सूखा राहत की राशि दिलाने के लिए तहसील चलने की बात कही। वृद्ध ने रिश्तेदारों की बात मानकर सूखा राहत की राशि के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कर ली।

फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने की जानकारी तब हुई जब पीड़ित के भतीजे ने किसी कार्य के लिए तहसील पहुंचे। वृद्ध ने मामले की शिकायत करते हुए कहा कि उसके रिश्तेदारों ने फर्जी तरीके से सूखा राहत की राशि का नाम लेकर उसकी जमीन अपने नाम कराई है। पुलिस ने वृद्ध की रिपोर्ट पर आरोपी फूल सिंह, मोहनी सिंह पाल, प्रकाश पाल के खिलाफ धारा 420, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...