पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए घर घर किया प्रेरित

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए घर-घर किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की सुबह रैली से निकालकर किया जन जागरण

भास्कर संवाददाता | नौगांव

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर 18 गांधी जयंती दिवस तक देश को खुले में शौच से मुक्त भारत का निर्माण करने के सरकार के संकल्प को साकार करने के प्रशासनिक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी रोजाना सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को शौचालय निर्माण कराके शौचालय में शौच करने के लिए प्रेरित कर रहा हैं। साथ ही चौपाल लगाकर समाज में शौचालय की उपयोगिता गिनवा रहे हैं। इसी के तहत रविवार की सुबह जनपद सीईओ, बीआरसी, शिक्षा विभाग के उपयंत्री, स्वच्छता विशेषज्ञ, समाज सेवियों सहित अन्य लोगों ने झीझन गांव पहुंचकर लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के झींझन गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद सीईओ डॉ हरीश केशरवानी, बीआरसी अनूप खरे, उपयंत्री आरके तिवारी, स्वच्छता विशेषज्ञ फरहद खान, जन शिक्षक अनंत चतुर्वेदी, समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने रविवार की सुबह गांव पहुंचकर ग्रामीणों को शौचालय का निर्माण कराने एवं शौचालय का उपयोग करने को लेकर जागरू करने रैली निकाली। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बताया कि शौचालय का उपयोग करने से समाज में इज्जत रहती है। घर में शौचालय होने से घर की बहू बेटियों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। इसके अलावा शौचालय के कई फायदे गिनाए और शौचालय बनाने और उपयोग करने का संकल्प दिलाया।

खबरें और भी हैं...