- Hindi News
- National
- नौगांव की कंपनी को केंद्र सरकार ने सॉलिड वेस्ट अाैर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए किया चयन
नौगांव की कंपनी को केंद्र सरकार ने सॉलिड वेस्ट अाैर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए किया चयन
नौगांव। दिल्ली में संचालित कंपनी में कचरा अलग अलग करते हुए।
2 लाख रुपए मासिक का पैकेज छोड़कर की गार्वेज क्लीनिक की स्थापना
नौगांव नगर में रंगरेज मोहल्ले में मिठाई और चाय की दुकान चलाने वाले प्रेमलाल नायक के घर में सन में 1975 प्रवीण नायक का जन्म हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से प्रवीण सहित सभी भाई पढाई के साथ ही पिता की दुकान में हांथ बटाते थे। प्रवीण नायक ने हाई स्कूल करने के बाद नौगांव पोलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया इसके बाद काफी काम खोजा लेकिन काम नहीं मिला। दुकान पर ही उसने अपना व्यापार शुरू किया और 25 पैसे में कोमिक्स किराए पर देकर अपना अलग से धंधा शुरू किया। इसके बाद प्रवीण नायक को दिल्ली की अपोलो कंप्यूटर नामक कम्पनी में 15 सौ रुपए महीने पर काम मिल गया। काम करते हुए प्रवीण नायक ने सागर से इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढाई भी पूरी कर ली। बीई होने के बाद विप्रो कंपनी में 10 वर्षों तक कार्य किया। इसके बाद 2012 में विप्रो से काम छोड़कर रियल स्टेट के क्षेत्र में 2 लाख रुपए महीने के पैकेज की नौकरी करते हुए 4 वर्षों तक कार्य किया।