एपी गैंग के लक्ष्मणसिंह को पकड़ा
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी
नावां पुलिस ने बुधवार रात को हार्डकोर अपराधी लक्ष्मण सिंह को पकड़ लिया। लक्ष्मणसिंह नावां थाने का ही हार्डकोर है। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नावां शहर के हार्डकोर अपराधी लक्ष्मण सिंह को नावां पुलिस ने बाग के गणेश मंदिर के पास पकड़ा। जब पुलिस अपराधी के पास पहुंची तो अपराधी लक्ष्मणसिंह अपनी स्कॉर्पियो में सवार था। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी। उसी आधार पर पुलिस गणेश मंदिर के पास पहुंची। तो वह गाड़ी में ही बैठा दिख गया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हार्डकोर अपराधी लक्ष्मणसिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए आनंदपालसिंह की गैंग का भी सदस्य है। पुलिस ने बताया कि अपराधी लक्ष्मणसिंह पर थाने में चैन स्नेचिंग, लूट डकैती आदि मामलों में शामिल होने के आरोप है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करेगी। ताकि उसके साथियों और गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस को हार्डकोर से हुई प्राथमिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुुराग मिले है। पुलिस इतने दिन उसके कहा कहा ठहरने और किसका सहयोग लेने के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।