पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रानाबाई का जन्मोत्सव मनाया, देशभर से आए श्रद्धालु

रानाबाई का जन्मोत्सव मनाया, देशभर से आए श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपीनाथ मंदिर रानाबाई धाम में अक्षय तृतीया को रानाबाई का 514 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने रानाबाई की समाधि पर पुष्पमालाएं चढ़ाई और रानाबाई की जीवनी की पर्ची का पाठ किया। इस दौरान जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पुजारी रामाराम, श्यामसुंदर, छोटूराम, बोदू महाराज, हेमराज मंत्री, बबलू चांडक, भंवरलाल बाबल, मानाराम डूडी, हजारीलाल टेलर, हुकमाराम, भोलूराम रैगर, नेमीचंद दमामी व गोटन, ब्यावर अजमेर, नागौर, जोधपुर, हैदराबाद, नागपुर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। राना बाई के वंशज उनके भार्इ भुवानारामजी की 12वीं पीढ़ी के पुजारी रामाराम धूण ने बताया कि आज से 514 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1561 तथा ईस्वी सन 1504 में अक्षय तृतीया के दिन रानाबाई का इस गांव में प्राकट्य हुआ था। उन्होंने पालड़ी के गुरु खोजीजी महाराज से दीक्षा लेकर भगवान की भक्ति की। उन्होंने विक्रम संवत 1627 ईस्वी सन 1570 में इसी जगह जीवित समाधि ली थी। आज समाधि पर हजारों लोग अपना शीश झुकाते हैं और मन्नतें मांगते है।

खबरें और भी हैं...