समाज की उन्नति के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी
आखातीज के अवसर पर बुधवार को शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज और राजस्थान ब्राह्मण महासभा की स्थानीय शाखा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर साढ़े 4 बजे न्यू कॉलोनी स्थित विप्र संस्कृत विद्यालय से रवाना हुई जो स्टेशन रोड, बस स्टैंड, सदर बाजार, सीकर रोड होते हुए विप्र स्कूल पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुअा। इससे पूर्व मंगलवार शाम विप्र संस्कृत स्कूल में सामूहिक सुन्दरकांड पाठ किए। इस दौरान गौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष गिरिराज खरीट, ब्राह़मण महासभा अध्यक्ष घनश्याम गौड़, नगर अध्यक्ष तेजपाल पारीक, चम्पालाल पांड्या, भंवरलाल पारीक, भेरूलाल उपाध्याय, राजकुमार गौड़, जेपी शर्मा, सुतेन्द्र सारस्वत, सत्यप्रकाश शर्मा, नथमल सिंडोलिया, मूलचंद बागड़ा, मिंटू गौड़, लुकुटवल्लभ गौड़, कमल कुमार पारीक, नरेन्द्र पारीक आदि मौजूद थे।
डीडवाना| राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान यज्ञ व हवन की पूर्णाहुति हुई। साथ ही सुंदरकांड व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामन्त्री ब्रह्मदेव शर्मा, इकाई अध्यक्ष अशोक गौड़, कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश उपाध्याय, योगीराज पाठक, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।
कुचामन
मीण्डा में निकली शोभायात्रा
मीण्डा| कस्बे में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान गंगामाता मंदिर से सुबह सवा आठ बजे गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम की संजीव झांकी सजाई गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार, पारीकों का मोहल्ला, शेखावत कॉलोनी, आमली वाले बालाजी, अम्बेडकर चौक, कबूतर चौक होते हुए मंदिर पहुंची। इस मौके पर नारायण सिंह, जुगल किशोर पारीक, पंडित राजेन्द्र, महंत सुरेश शर्मा, सुरेश बील, मालीचंद जोशी, गंगाराम सेवदा, रामेश्वर लाल जोशी, पवन दाधीच, रामवतार दाधीच, चिरंजी गोलवा, ओम प्रकाश पारीक, संपत नवहाल, अविचल गौतम, अशोक स्वामी, राधेश्याम स्वामी, गजानंद शर्मा, मुकेश चोटियां, मालचन्द चोटियां, अनिल दाधीच, भंवर वैष्णव, दिनेश पारीक, सुभाष पारीक, गोपाल लाल, सतीश पारीक, वार्डपंच राजेश शर्मा, डॉ. शिव शंकर शर्मा, रामस्वरूप सेवदा, मूलचंद पाराशर, गोवर्धन तिवाडी मौजूद थे।
बूड़सू| कस्बे में बुधवार को परशुराम महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 8 बजे कस्बे के करणी माता मंदिर में एकत्रित हुए विप्रजनों ने परशुराम महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण अर्पित किए। इस दौरान विप्रजनों ने समाज मे फैली कुरीतियों एवं पिछड़ेपन पर चर्चा करते हुए सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती के साथ शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। सभी ने सर्वसम्मति से समाज की उन्नति व विकास के लिए बेटी बचाओं एवं बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यकारिणी के अध्यक्ष रुपचंद कोठारी, उपाध्यक्ष उमेश जोशी, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गौड़, सचिव नीतेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गिरीश दाधीच, सदस्य गोपाल पुरोहित, पूरणमल पुरोहित, हुक्मचंद खांडल, मनोज शर्मा, मुकेश त्यागी, मोनू गौड़, कोकल व्यास, मूलचंद व्यास मौजूद थे।
मीण्डा
मौलासर
मौलासर। सर्व समाज द्वारा बुधवार को भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान वाहन रैली एवं पैदल जत्थे के रूप में शोभायात्रा निकाली गई। सर्वसमाज द्वारा ब्राह्मण समाज भवन में सुबह सवा 8 बजे भगवान परशुराम की फोटो की पूजा की गई। पंडित सुधीर शर्मा ने भगवान परशुराम की जीवनी से अवगत करवाया। इस दौरान वाहन पर सजीव झांकी सजाई गई। शोभायात्रा मुख्य धनकोली रोड, ब्रम्हपुरी, सदर बाजार, मेघवालों का मोहल्ला, नायकों का मोहल्ला, मेगा हाईवे होते हुए समाज के भवन पहुंची जहां प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संजय सहल, पंचायत समिति सदस्य चेनाराम बलारा, मदन बलारा, शिव कुमार सहल, रमेश शर्मा, नंदकुमार, रामअवतार खंडेलवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोक मुंशी, राजेन्द्र खंडेलवाल, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।
परबतसर में परशुराम प्रीमियर लीग का शुभारंभ
लाडनूं| ग्राम निम्बी जोधा में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जो भंवर पैलेस से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए भगवान परशुराम का स्मरण कर बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। शोभायात्रा में भंवरलाल ओझा, सरपंच श्याम सुंदर पंवार, जगदीश प्रसाद पारीक, नरेंद्र भोजक, राजकुमार पारीक, रिछपाल शर्मा, तेजकरण भोजक, मदन गोपाल शर्मा, राधेश्याम, निम्बी जोधा पारीक, श्रवण गौतम आदि शामिल रहे। इसके अलावा यहां जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भगवान परशुराम जयंती पर्व मनाया गया।
परबतसर| भगवान परशुराम जन्मोत्सव बुधवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड परबतसर द्वारा भगवान शिवजी के मंदिर में धूम-धाम से मनाया गया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना शिव लाल दाधीच के नेतृत्व में महासभा अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने की। शिव लाल पुरोहित व दीनदयाल ओझा ने 18 से लेकर 22 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. भगवती प्रसाद जोशी, वैद्य ओम प्रकाश जोशी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन संतोष कुमार पारीक ने किया। इस दौरान परशुराम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ लायंस क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पंकज के नेतृत्व में हुआ। पहला मैच गोंडोंकी ढाणी और बडू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
लाडनूं
नावां
मारोठ में निकाली रैली, नावां सिटी में किया सुंदरकांड पाठ का वाचन, लादड़िया में भी हुए अनेक कार्यक्रम
मकराना | भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर शहर के पाबूजी चबूतरा स्थित छह न्याती भवन में विप्र फाउंडेशन एवम सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 9:30 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए। आचार्य पंडित विमल पारीक ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र एवं शस्त्र के ज्ञाता थे। पंडित कैलाश दाधीच ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने सभी को संगठित रहने की प्रेरणा दी। हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर न्याती ब्राह्मण पंचायत अध्यक्ष गिरधर पलोड़, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश पलोड, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, नागौर जिला विप्र फाउंडेशन के सदस्य राजेंद्र ओझा, कैलाश रतावा, ब्राह्मण पंचायत के महासचिव महेश जोशी, भाजपा शहर मंडल महामंत्री मुन्नालाल दाधीच, विप्र फाउंडेशन के महासचिव महेंद्र रिणवा, महासभा के जगदीश रिणवा, संजय खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, पंडित विमल शास्त्री, बजरंग जाटोलिया, मोनू पारीक, राजेंद्र व्यास आदि मौजूद थे।
नावां सिटी| यहां परशुराम जयंती के अवसर पर खाण्डल विप्र समाज की ओर से परशुराम भवन में समाज के बंधुओं की ओर से सुबह सवा नौ बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बजरंगलाल सुन्दरिया की ओर से गणेश वंदना प्रस्तुत करने के बाद चारभुजा नाथ मंदिर कमेटी की ओर से सुंदरकांड पाठ का पठन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद सवा 11 बजे सामूहिक आरती की गई। वहीं आस-पास के क्षेत्रों में भी परशुराम जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए।
मारोठ| मारोठ में सर्व ब्राह्मण समाज दारा परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य बाजार स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। जिसके लिए कमेटी बनाई गई। इसमें ओमप्रकाश गौड़, शिवरतन पारीक, राजेंद्र केसोट, नटवरलाल पारीक, नटवरलाल गौड़, विनोद गौड़, सतीश प्रधान, गोपाल खंडेलवाल, जुगल पारीक, बाबूलाल शर्मा, श्रीराम पुजारी को मनोनीत किया। बाद में मंदिर परिसर से सभी विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ मुख्य बाजार से हाेते हुए गोपीनाथ मंदिर तक रैली निकाली।
लादड़िया| कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण अंचल में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं आखातीज के अवसर पर किसान जहां खेतों में मुहूर्त के रूप में फसलों की बुवाई शुरू करते है। वहीं गांवों में परशुराम जयंती पर अनेक धार्मिक आयोजन भी हुए।
सांजू| विप्र समाज बंधुओं ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान विप्र समाज बंधुओं ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मकराना