रानाबाई का जन्मोत्सव मनाया, आए श्रद्धालु
हरनावां|गोपीनाथ मंदिर रानाबाई धाम में अक्षय तृतीया को रानाबाई का 514 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने रानाबाई की समाधि पर पुष्पमालाएं चढ़ाई और रानाबाई की जीवनी की पर्ची का पाठ किया। इस दौरान जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पुजारी रामाराम, श्यामसुंदर, छोटूराम, बोदू महाराज, हेमराज मंत्री, बबलू चांडक, भंवरलाल बाबल, मानाराम डूडी, हजारीलाल टेलर, हुकमाराम, भोलूराम रैगर, नेमी चंद दमामी व गोटन, ब्यावर अजमेर, नागौर, जोधपुर, हैदराबाद, नागपुर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। इस दौरान देश के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। साथ ही इस दौरान मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।