पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोयल बने नमक उत्पादक संघ के सचिव

गोयल बने नमक उत्पादक संघ के सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| शहर के स्टेशन नाडा मंदिर परिसर में रविवार को नमक उत्पादक संघ की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में महासचिव पद पर चेताराम रणवां, सचिव पद पर राजेश गोयल, सह सचिव पद पर इंद्र किलका, कोषाध्यक्ष पद पर निर्मल माटोलिया, उपाध्यक्ष पद पर ललित गुर्जर, नगेंद्र रणवां जाब्दीनगर, कानाराम थाकण सिनोदिया, सत्यनारायण खाखड़की, सलीम खां मोहनपुरा व धनाराम को नियुक्त किया गया। भंवरलाल खैरवा व मोहनलाल कुमावत को महामंत्री एवं पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल व बजरंग रणवां को मीडिया प्रभारी बनाया गया। पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, सुरेश बेरीवाल व हनुमान प्रसाद बंसल, खेमसिंह, केशाराम, मूलाराम रणवां को संरक्षक बनाया गया। संरक्षक जगदीश ने बैठक के दौरान कहा कि किसी भी संघ को चलाने के लिए पदाधिकारियों में संयम व उत्साह की आवश्यकता होती है।

खबरें और भी हैं...