पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी लैपटॉप, स्कूटी, ड्रेस की मांग

निजी स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी लैपटॉप, स्कूटी, ड्रेस की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| शहर के गौरज चौक स्थित सैनी भवन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमारी प्रथम मांग है कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी सरकार लैपटॉप, साइकिल, स्कूटी व नकद पुरस्कार, पुस्तकें, ड्रेस, बीमा सुविधा एवं परिवहन सुविधा फ्री में दे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 9 लाख 70 हजार अध्यापक है। जिसके लिए हमारी विभिन्न मांगें है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के लिए हमारी प्रथम मांग प्रधानमंत्री बीमा योजना की तर्ज पर 60 रुपए में 10 लाख की बीमा स्कीम सरकार बनाए, चाहे उनके 60 रुपए स्कूलों को देना पड़े। भामाशाह स्वास्थ्य कार्ड योजना की तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों के सभी कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बने, ताकि बीमारी की स्थिति में पैसों के अभाव में उपचार मिल सके। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह की ओर से प्रदेशाध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश चौधरी, चैनाराम कुमावत, बिरदीचंद कुमावत, संदीप कुमावत, लक्ष्मण सिंह राठौड़, हरिओम प्रसाद शर्मा, रामुराम यादव, मुकेश कुमावत आदि संस्था प्रधान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...