बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष में भारती रहीं टॉपर
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी
शहर के सीकर रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम में कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष में छात्रा भारती नारोलिया ने प्रथम स्थान 92.69 प्रतिशत बनाकर कॉलेज और शहर के साथ नागौर जिले का भी नाम रोशन किया। छात्रा भारती के पिता खेमचंद नारोलिया किसान है। भारती खाचरियावास की निवासी है। भारती अपनी पढ़ाई छात्रवृत्ति से ही पूरी कर पा रही है। अभिषेक ने 88.00 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार गौड़ ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक युग को देखते हुए विद्यार्थियों के श्रेष्ठ परिणाम के लिए अनुकुल वातावरण, अनुभवी शिक्षक, उचित संसाधन के साथ-साथ निरंतरता आवश्यक है। संस्था प्राचार्य अभिषेक जोशी ने समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा उनका सम्मान किया। वहीं द्वितीय वर्ष में कॉलेज स्तर पर सुमन 79 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम व आनंद कुड़िया 78.15 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान मनीष दाधीच, महेंद्र वैष्णव, रविशंकर, ओमप्रकाश, सूर्यकांत, श्रवण कुमार, कमलेश, शंकर, संदीप, रामनिवास आदि मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सम्मानित विद्यार्थी, निदेशक और प्राचार्य।