- Hindi News
- National
- मीठड़ी में 4 बेटियों ने पिता को दिया कंधा, मुखाग्नि भी दी, कहा बेटियां बेटों से कम नहीं
मीठड़ी में 4 बेटियों ने पिता को दिया कंधा, मुखाग्नि भी दी, कहा - बेटियां बेटों से कम नहीं
नावां सिटी | गांव मीठड़ी में बेटियों ने अपनी पिता की अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें कंधा दिया। गांव के मांगीलाल पड़िहार (45) की हृदयाघात से मृत्यु हो जाने पर उनकी चारों पुत्रियों ने अंतिम यात्रा को कंधा दिया। जानकारी अनुसार मांगीलाल के कोई पुत्र नहीं है तथा 4 पुत्रियां ही है। पिता के निधन के बाद चारों पुत्रियों ने स्वयं ही सामाजिक रीति-रिवाज निभाने का निर्णय लिया। बेटियों का कहना है कि आज के युग में बेटा-बेटी एक समान है तथा जो कार्य बेटा कर सकते है वह सभी कार्य बेटियां भी आराम से कर सकती है। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार की सभी रस्में उन्होंने स्वयं निभाने का निर्णय लिया। पिता की मृत्यु के बाद बड़ी बेटी लीला देवी व आशा देवी, नेहा व प्रियंका ने पिता की अंतिम यात्रा में शव को कंधा देने के साथ ही बड़ी बेटी लीला ने मुखाग्नि दी। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।