सात मई को पुजारी महासभा करेगी जयपुर में शक्ति प्रदर्शन
तत्कालीन जागीरदारों द्वारा मंदिर पुजारियों को बख्शीष की माफी भूमि के मंदिर पुजारियों को भू-राजस्व अधिकार की मांग को लेकर 7 मई को जयपुर में पुजारी महासभा द्वारा आयोजित विशाल शक्ति प्रदर्शन को अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ ने समर्थन देते हुए सभी जिला विद्यालय तहसील इकाईयों को सक्रियता से भाग लेने के निर्देश जारी किए हैं। सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम हरनावा ने बताया कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश वैष्णव व प्रदेश अध्यक्ष डीसीवी किरण ने इस संबंध में तहसील अध्यक्ष को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर कूच के लिए प्रेरित करने को कहा।
सेवा संघ इस बाबत तैयारियों की समीक्षा के लिए शीघ्र ही जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त करेगा। वैष्णव ने बताया कि राजस्थान भू प्रबंध अधिनियम के तहत प्रत्येक किसान को उसके द्वारा बोई जा रही भूमि के भू राजस्व अधिकार दे दिए। लेकिन पुजारियों को किसान होने के बावजूद तत्कालीन जागीरदारों द्वारा पुजारियों को बख्शीष की गई डोली भूमि बोए जाने के कारण यह अधिकार नहीं मिल पाए।
एक ही भूमि को कोई अन्य जाति का किसान बो रहा था तो उसे खातेदार मान लिया गया पर पुजारी को नहीं।
जिसके चलते 7 मई काे जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पुजारी वर्ग शामिल होगा। वैष्णव ने बताया कि प्रदर्शन में नागौर जिले से सेवा संघ के पदाधिकारी, सदस्य व समाज बंधू बड़ी संख्या में भाग लेंगे।