पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा में ढूंढिया के ग्रामीणों ने भरा 1 लाख का मायरा

कथा में ढूंढिया के ग्रामीणों ने भरा 1 लाख का मायरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ढूंढिया के राजपूत समाज भवन परिसर में चल रही 5 दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का रविवार को समापन हुआ। कथा के 5वें दिन कथावाचक महाराज चंद्रकांत दाधीच ने भक्त नरसी व भगवान के मिलन का प्रसंग सुनाया। इस पर सभी ग्रामीणों ने खड़े होकर भगवान का स्वागत किया। कथा में उन्होंने बताया कि भक्त नरसी मेहता ने अपनी पूरी संपत्ति साधुओं की सेवा में लगाई। इसी त्याग का परिणाम हुआ कि भगवान ने भक्त नरसी के हर कार्य सिद्ध किए और उनको दर्शन दिए। पंडित पुखराज जोशी ने बताया कि कथा के अंतिम दिन सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मिलकर एक लाख रुपए का मायरा भरा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा में सभी श्रद्धालुओं ने साप्ताहिक सत्संग करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...