बागोट चिकित्सालय में दो एसी भेंट की
हरनावां | राजकीय उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागोट में भामाशाह पूसाराम बोदूलाल लोहिया फर्म द्वारा दो एसी भेंट किए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में भेंट एसी को प्रसूति कक्ष और नवनिर्मित वार्ड में लगाया गया है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि भामाशाह के सहयोग से अस्पताल की सुविधाओं में खासा विस्तार हुआ है। जिससे मरीजों को खासी राहत मिल पाई है। चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी सहित स्टाफ ने भामाशाह का आभार जताया।