पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक स्लिप होने से 2 घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

बाइक स्लिप होने से 2 घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| जयपुर-नागौर मेगा हाइवे स्थित मीठड़ी के समीप केरिया बालाजी मंदिर के पास शनिवार शाम एक बाइक दुर्घटना में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय विधायक विजयसिंह चौधरी कुचामन की ओर आ रहे थे। उन्होंने इस दौरान अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को कुचामन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हैड कांस्टेबल मदनलाल ने बताया कि केरिया बालाजी मंदिर के पास बाइक पर नावां से नारायणपुरा आ रहे पप्पू पुत्र पेफाराम नायक व शंकरलाल पुत्र रूपाराम नायक निवासी मुंदड़ा लिखमीसर तहसील सुजानगढ़ बाइक स्लिप होने से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और पप्पूराम की स्थिति गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। विधायक विजयसिंह चौधरी ने बताया कि वे शनिवार शाम नावां से कुचामन एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इस दौरान मीठड़ी के पास हाईवे पर बाइक सवार 2 युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े नजर आए। घायलों को अपनी गाड़ी में बिठाया और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...