प्रभु भक्ति से सभी कार्य होंगे सिद्ध
हरनावां| गांव ढूंढिया के राजपूत समाज भवन परिसर में चल रही 5 दिवसीय नानी बाई मायरो कथा के तहत शनिवार को चौथे दिन भी कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान कथा में कथावाचक महाराज चंद्रकांत दाधीच ने कहा कि प्रभु भक्ति से भक्त नरसीजी का हर कार्य भगवान ने सिद्ध किया और उनको दर्शन दिए। पंडित पुखराज जोशी ने बताया रविवार को 5 दिवसीय कथा का समापन होगा। जिसमें सभी श्रद्धालु मिलकर नानी बाई का मायरा भरेंगे।