नावां सिटी| शहर के वार्ड संख्या 19 में स्थित राधा
नावां सिटी| शहर के वार्ड संख्या 19 में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कुमावत समाज नावां की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विवाह सम्मेलन और 12वें विवाह सम्मेलन का आय और व्यय का ब्यौरा दिया गया। मोहनलाल कुमावत को नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नारायण राम नोखवाल, तुलसीराम राजस्थानी, चुन्नीलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, मोहन लाल कुमावत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।