शनि जयंती पर देव का किया पूजन
नावां सिटी| शहर के शनि देव मंदिर में जयंती के अवसर पर भगवान का अभिषेक करने के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जयंती समारोह पर मंदिर में मंगलवार की सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन शुरू हुए। दोपहर में पूजा अर्चना कर शनि भगवान का तेल से अभिषेक किया गया। जिसमें गोपाल मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शनि देव के तेल अर्पित किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। वहीं सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय कलाकारों की ओर से भजन पेश किए गए। जिसमें गायक कलाकार अशोक पारीक, राजू मिश्रा, गौतम खंडेलवाल, नरेंद्र अजमेरा, श्रवण कुमावत, प्रदीप व्यास सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।