पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलतवा मिदियान व बेसरोली गच्छीपुरा सड़क का लोकार्पण, हरनावां गेहड़ा सड़क भी बनेगी

अलतवा-मिदियान व बेसरोली-गच्छीपुरा सड़क का लोकार्पण, हरनावां-गेहड़ा सड़क भी बनेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

मकराना विधायक ने शनिवार को अलतवा व इटावा लाखा गांव में दो सड़कों के नवीनीकरण के कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत इटावा लाखा में बेसरोली से गच्छीपुरा वाया इटावा लाखा होते हुए 56.10 लाख से सड़क नवीनीकरण एवं अलतवा से मिदियान 48 लाख की स्वीकृति से सड़कों का कार्य होगा। भींचर ने कहा कि पिछले 65 सालों से जितना काम ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हुआ। उससे ज्यादा काम हमने पांच साल में किए है। उन्होंने इटावा लाखा से हरनावां व गेहड़ा कला तक बीएमडब्ल्यु सड़क की घोषणा की। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मंगलाराम चौधरी ने कहा कि बीएमडब्ल्यु सड़कों से गांवों के मजदूरों को रोजगार मिलता है इसलिए सरकार ने यह योजना गांवों में लागू की है। इस मौके पर अलतवा सरपंच विमला नेतड़, पूर्व सरपंच नारायणराम नेतड़, इटावा लाखा सरपंच नोरती देवी जाखड़, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, भाजपा ग्रामीण मण्डल गच्छीपुरा के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र धायल, बाबूसिंह नरूका, खेड़ी शीला सरपंच प्रतिनिधी बन्नाराम सारण, बाजोली सरपंच भंवरलाल रॉयल, हनुमान बिश्नोई, मोहनराम गोदारा, अलतवा कोऑपरेटिव अध्यक्ष किशनलाल बुगालिया, ग्राम विकास अधिकारी इटावा शिंभूराम मेघवाल, अलतवा ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल जैन, ग्राम विकास अधिकारी नरेश सोलंकी, मनसुख बिश्नोई, शिम्भुसिंह, रामकरण मेघवाल, रिछपाल जाखड़, गिरधारीलाल तिवाड़ी, इटावा पूर्व सरपंच बीरमाराम बावरी, दिलीप सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...