पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोगेलाव के वार्ड 6 में खुर्रा निर्माण कराने की मांग

गोगेलाव के वार्ड 6 में खुर्रा निर्माण कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव गोगेलाव के चैनावाड़ी मोहल्ले वार्ड नंबर 6 के वाशिंदों ने वार्ड में खुर्रा निर्माण करवाने की मांग की है। वार्डवासियों ने कहा कि इस वार्ड में सीसी ब्लॉक सड़क नहीं होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों में गंदगी जमा रहने से मच्छर पनप रहे है।

उन्होंने बताया कि खुर्रा निर्माण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत में कई बार लिखित में अवगत कराया, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान हाजी इब्राहिम, इशाक गौरी, पीरबक्श, फारूक तेली, सफी मोहम्मद, शेर मोहम्‍मद सहित वार्ड वासियों ने खुर्रा निर्माण करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...