पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडनूं के घिंटाला बने राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के उपाध्यक्ष

लाडनूं के घिंटाला बने राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 57वां जिला वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां में सम्पन्न हुए। शिक्षक नेता नानूराम गोदारा ने बताया कि जिला शिक्षक संघ के चुनाव में लाडनूं क्षेत्र से चार जनों को जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पद दिए गए हैं। इनमें जिला उपाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद घिंटाला, संगठन मंत्री महेंद्र भाकर, संयुक्त मंत्री चौ. हनुमानाराम घिंटाला एवं प्रचार प्रसार मंत्री भोलाराम बिडियासर को बनाया गया। पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी ने इन सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबोधक नेता रामेश्वर पूनियां, सहदेव मंडा, बोदूराम ईनाणिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...