पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल के शिक्षक बोले हमें भी योग्यता और अनुभव के आधार पर ही दिया जाए वेतन

निजी स्कूल के शिक्षक बोले- हमें भी योग्यता और अनुभव के आधार पर ही दिया जाए वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावां| परबतसर तहसील क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों की बैठक गांव बागोट के बालाजी बगीची परिसर में आयोजित हुई। बैठक में परबतसर तहसील के विभिन्न गांवों के निजी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैठक में सभी शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की।

शिक्षकों ने कुछ निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा वेतन समय पर नहीं देने व स्कूल समय के बाद अतिरिक्त शिक्षण करवाने व सरकारी अवकाश नहीं देने पर रोष जताया। शिक्षकों को योग्यता व अनुभव के आधार पर वेतन देने, एक ही स्कूल में लगातार सत्रों से पढ़ाने वाले शिक्षक का वेतन सत्र समाप्ति पर 10 प्रतिशत बढ़ाने, सभी राजकीय अवकाशों सहित शिक्षक को आकस्मिक अवकाश दिए जाने, बीच सत्र में किसी शिक्षक को उचित कारण के अभाव में हटाने पर पूरे सत्र का वेतन देने, शिक्षकों को स्कूल में पढ़ाए जाने का उचित अनुभव प्रमाण देने की मांगें रखी।

खबरें और भी हैं...