पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नावां में तापमान पहुंचा 42 डिग्री, फल और शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

नावां में तापमान पहुंचा 42 डिग्री, फल और शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां शहर | अप्रैल माह में ही शुरू हुआ गर्मी का असर अब मई माह के अंत तक तेज होने लगा है। मई माह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दोपहर के समय में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम ही देखने को मिल रही है। गर्मी के बढ़ते असर के चलते पंखे व कूलर की हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं बाजार में शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। लोग इन दिनों शीतल पेय, छाछ, दही, लस्सी सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...