पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गूलर में आग से 5 भाइयों के बाड़ों सहित घर जला

गूलर में आग से 5 भाइयों के बाड़ों सहित घर जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत गूलर में राइकों की ढाणी में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने और उस समय आंधी के कारण बढ़ी आग से 5 भाइयों के बाड़ों सहित घर में रखा सामान व चारा आदि जल गया। बोदूराम के मकान में आंधी के समय लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते सभी भाइयों घेवरराम, मूलाराम, मेघाराम श्रवण राम के बाड़े आग की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन अंधड़ से आग तेजी से फैल गई। जिससे 5 बाड़ों सहित उनका मकान व उसमें रखा समान जल गया। मकराना से फायर ब्रिगेड और गांव के टैंकरों के सहयोग से रात साढ़े 8 बजे आग पर काबू पाया गया।

खबरें और भी हैं...